महा जलाभिषेक यात्रा 16 अगस्त को निकलेगी, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, दायित्व सौंपे गए
भारत सागर न्यूज/देवास। जय श्री महांकाल सेवा समिति द्वारा आगामी 16 अगस्त को निकाली जाने वाली महा जलाभिषेक यात्रा की तैयारियों को लेकर समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मेंढकी रोड भारत माता चौराहा स्थित हरि वृंदावन गार्डन में सम्पन्न हुई। समिति के कुं. जयदेव सिंह पंवार (जगदीश) एवं कपिल यादव ने बताया कि समिति का ये 13वां वर्ष है, जिसमें शिवभक्त एवं कावडीए बडी संख्या में सहभागिता करते आ रहे हैं।
यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए सभी कावडिय़ों, भगवान भोलेनाथ के भक्तों एवं समिति के सदस्यों ने बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव साझा किए। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से समिति अध्यक्ष कुं. पवन सिंह पंवार, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल एवं कोषाध्यक्ष शांतिलाल तिवारी को मनोनीत किया गया। साथ ही बैठक में उपस्थित सदस्यों को भी यात्रा की अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।
सदस्यों ने पर्यावरण के लिए नए सुझाव दिए गए, जिस पर समिति काम करेगी। समिति ने व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी श्रद्धालुओं से दो कतारों में चलने तथा यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया। साथ ही ग्रामीणांचल से सदस्यों को प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर भी वितरीत किए गए। यात्रा क्षिप्रा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बिलावली स्थित महाकाल मंदिर पहुंचेगी, जहां बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया जाएगा।
तत्पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। समिति श्रद्धालु जनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर यात्रा में शामिल होने की अपील की है। इस दौरान संदीप सूर्यवंशी, संतोष गौड़, मुकेश प्रजापति, राजेंद्र चौधरी नंदकिशोर पांचाल, जगदीश स्वामी, योगेंद्र सिंह राजपूत, ईश्वर सिंह तोमर, लाखन चौधरी, मुकेश उपाध्याय सहित बडी संख्या में समिति पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।




Comments
Post a Comment