सर्व समाज जनसेवक संगठन ने लगाया रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त एकत्रित




भारत सागर न्यूज/देवास। सर्व समाज जनसेवक संगठन, देवास द्वारा सेवा, समर्पण एवं मानवता की भावना के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन संगठन के विधानसभा अध्यक्ष कुं. अमृत सिंह राजपूत के जन्मदिवस के अवसर पर महात्मा गांधी जिला अस्पताल मे किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।




 शिविर में कुल 16 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, अमृत सिंह राजपूत, वीरेंद्र झाला, राज विश्वकर्मा, राजेश मथानिया, प्रीतेश मंडलोई, धरत सेंधव, लोकेंद्र झाला, अर्जुन सिंह ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।




डोंगलियाने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। समाजसेवा के ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को भी आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित होना चाहिए। अमृतसिंह राजपूत ने बताया कि भविष्य में भी संगठन द्वारा रक्तदान, गौ-सेवा, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा