आउटसोर्स कर्मचारियो का 17 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल में हुआ आंदोलन, देवास जिले से पहुंचे हजारों कर्मचारी

 




भारत सागर न्यूज/देवास। बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांगों, विशेष रूप से कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर विगत दिनों भोपाल स्थित अंबेडकर पार्क में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। देवास जिले से आंदोलन का नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ देवास-शाजापुर विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 



विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय ने बताया कि संगठन श्रमिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है और कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगा। धरना-प्रदर्शन में देवास जिले से हजारों की संख्या में बिजली आउटसोर्स कर्मचारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं और 17 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।




 प्रमुख मांगों में कर्मचारियों का नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, वेतन विसंगतियों का निराकरण, सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का लाभ तथा अन्य श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। भारतीय मजदूर संघ जिला देवास श्रमिकों के हितों के लिए लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। अजय उपाध्याय ने बताया कि इसी क्रम में आगामी 17 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय आह्वान पर आंदोलन आयोजित किया जाएगा। देवास में यह आंदोलन शिवाजी उद्यान (भोपाल चौराहा) में होगा। अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात सभी कर्मचारी एवं कार्यकर्ता रैली के रूप में कतारबद्ध होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, जहां अपनी मांगों के समर्थन में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा