वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जन्मोत्सव पर हिंदू एकता संकल्प सभा एवं शौर्य यात्रा 19 अगस्त को

 

भारत सागर न्यूज/देवास। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के 195वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर लोधी समाज जिला देवास द्वारा हिंदू एकता संकल्प सभा एवं शौर्य यात्रा का आयोजन 19 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे सयाजी द्वार, देवास पर आयोजित होगा। आयोजन में सर्व हिंदू समाज की सहभागिता रहेगी। 



रमेश कौशल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं अतिथि डॉ. साध्वी आत्मनिष्ठानंद गिरी, गौमुख धाम पीठाधीश्वर, जबलपुर, मध्यप्रदेश विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। उनके द्वारा हिंदू एकता, राष्ट्रभक्ति एवं वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के शौर्य और त्याग पर संबोधन दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के अद्वितीय शौर्य, साहस, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए समाज में एकता और राष्ट्रभावना का संकल्प मजबूत करना है।



इस अवसर पर शौर्य यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं सर्व हिंदू समाज के नागरिक शामिल होंगे। लोधी समाज जिला देवास ने सर्व हिंदू समाज से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा