अंतरराष्ट्रीय कैट दिवस पर 200 से अधिक कैट्स एवं डॉग्स का निःशुल्क एंटी-रेबीज़ वैक्सीनेशन
भारत सागर न्यूज/देवास। अंतरराष्ट्रीय कैट दिवस के अवसर पर यूनिक पेट शॉप, कालानी बाग, देवास में निःशुल्क एंटी-रेबीज़ वैक्सीनेशन कैंप का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक कैट्स एवं डॉग्स का निःशुल्क एंटी-रेबीज़ टीकाकरण किया गया।
यूनिक पेट शॉप के संचालक अनिक शेख ने बताया कि शिविर में सभी पालतू पशुओं को निःशुल्क एंटी-रेबीज़ वैक्सीनेशन के साथ विशेषज्ञ पशु चिकित्सक द्वारा फ्री हेल्थ चेकअप, फ्री पेट फूड, फ्री ट्रीट तथा अन्य आकर्षक गतिविधियों का भी लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में पेट पैरेंट्स ने अपने पालतू पशुओं के साथ भाग लेकर इस पहल का लाभ उठाया। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे पशु स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता की दिशा में सराहनीय पहल बताया।



Comments
Post a Comment