अस्मिता लीग 2026 में ईवा वर्ल्ड स्कूल देवास रग्बी टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन

 

भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता विमेंस रग्बी लीग 2026 में ईवा स्कूल की बेटियों ने इतिहास रच दिया। टीम ने सभी वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल ’3 स्वर्ण पदक हासिल किए। विद्यालय की प्राचार्य रचना बाबेल ने टीम की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए बच्चियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस शानदार सफलता में टीम के कोच सुमित शर्मा की मेहनत और मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही।



परिणाम इस प्रकार रहे- अंडर-12 बालिका वर्ग स्वर्ण पदक प्रथम स्थान। अंडर-18 बालिका वर्ग स्वर्ण पदक प्रथम स्थान। सीनियर महिला वर्ग स्वर्ण पदक प्रथम स्थान। 




विद्यालय की इस ऐतिहासिक जीत पर विद्यालय संचालक परिवार विलास अग्रवाल, आरती अग्रवाल, गौरव अग्रवाल एवं आदित्य अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच सुमित शर्मा को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बेटियों की यह उपलब्धि खेलो इंडिया अस्मिता मिशन को सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरणादायक कदम है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा