22 नृत्य प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, ईशा और दीपिका बनीं नृत्य की विजेता




भारत सागर न्यूज/देवास। शहर की सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्था बंदगी परमार्थिक सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में मल्हार स्मृति मंदिर में भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष सरोज बाला मालवीय ने बताया कि प्रतियोगिता में ऑडिशन के माध्यम से चयनित 22 प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव उपस्थित थे। 




प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न नृत्य शैलियों के माध्यम से अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका पप्पु भूरिया एवं ओमप्रकाश मालवीय ने निभाई। प्रतियोगिता को जूनियर एवं सीनियर दो श्रेणियों में आयोजित किया गया। जूनियर केटेगरी में ईशा मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वंशिका जावलकर ने द्वितीय तथा अक्षिता वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों एवं आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में दीपिका अवस्थी अव्वलसीनियर केटेगरी में दीपिका अवस्थी ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया।



 सोनाली ठाकुर ने द्वितीय तथा वनिता पवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोरमा सोलंकी, बबीता शर्मा, रश्मि पेंडेकर, शशिकला ठाकुर, नेहा शास्त्री, मानसी शास्त्री, मधु शर्मा, अशोक पोरवाल, दिलीप ठाकुर, सविता मालवीय एवं डॉ. पवन चिल्लौर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मुश्ताक शाह ने किया, जबकि आभार ममता श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर की युवा एवं उभरती नृत्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उनकी कला को प्रोत्साहित करना है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा