पुत्रदा एकादशी पर 23 अगस्त को सजेगा खाटू श्याम धाम में बाबा श्याम का अलौकिक दरबार

 



भारत सागर न्यूज/देवास। अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में 23 अगस्त, रविवार को पुत्रदा एकादशी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर बाबा श्याम का अलौकिक एवं मनमोहक दरबार सजाया जाएगा। मंदिर में दिनभर धार्मिक आयोजनों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पुत्रदा एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम को छप्पन भोग अर्पित कर भोग आरती की जाएगी। 




इसके बाद पवित्र ज्योत प्रज्वलित कर भजन संध्या का आयोजन होगा। शाम 7.30 बजे बाबा श्याम की महाआरती की जाएगी। महिला मंडल की राधा ठाकुर द्वारा बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय होगा। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पूरे दिन प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। वहीं बाबा श्याम की पवित्र मोरछड़ी से श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा। 




पुत्रदा एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम के पट पूरे दिन श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले रहेंगे। मंदिर समिति ने सभी श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में खाटू श्याम धाम पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा