25वीं अंडर-18 यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न, 300 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम




भारत सागर न्यूज/देवास। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से 25वीं अंडर-18 यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड पर हिन्द फौज सेना के माध्यम से किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को देवास कॉरपोरेशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गोड़ ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। देवास कॉरपोरेशन के सचिव मनोज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।



इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जावेद पठान, देवास कॉरपोरेशन की कोषाध्यक्ष रेनू सिंह, उपाध्यक्ष लखन योगी, सदस्य असलम मसूरी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेता खिलाड़ियों में 100 मीटर दौड़ में खुशबू देवरे, भारती ठाकुर, हिमानी लोधी, मिकदाद आदिल, आदित्य सेमलिया एवं सनी गोयल विजेता रहे। 200 मीटर दौड़ में संध्या बछनिया, खुशबू देवरे, हिमानी लोधी, हिमांश सिसोदिया, कृष्णम पांडेय एवं राज दुबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ में संध्या बछनिया, सोनम प्रजापति, भारती ठाकुर, कृष्णकांत यादव, सनी गोयल एवं सुरेंद्र यादव विजेता रहे। 




1000 मीटर दौड़ में कोमल चौहान, आकृति बीरगढ़े, सपना राठौर, यश मालवीय, ऋषभ यादव एवं युग दावर ने बाजी मारी। 5000 मीटर रेस वॉक में अखिल पाटिल, नैतिक पटेल, वंशराज चौहान, श्रेया जैन एवं समृद्धि राठौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में खुशहाल पटेल, विशाल चौहान, कुलदीप, दीपांजलि वर्मा एवं गरिमा शर्मा विजेता रहे। चक्का फेंक स्पर्धा में खुशहाल पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हेप्टाथलॉन प्रतियोगिता में खुशी पटेल, रुचि पटेल, जयश्री शर्मा, अंशुल चौधरी, शिवम पटेल एवं पीयूष पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया। संचालन एनआईएस एथलेटिक्स कोच सीएसएम जितेंद्र गोस्वामी ने किया, जबकि अंत में देवास कॉरपोरेशन के सह सचिव सुभाष पेंटर ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा