25 राष्ट्रों के ध्वजों की उपस्थिति में सुनील यादव को नई दिल्ली मे मिलेगा 'राजीव गांधी गौरव अवार्ड'
भारत सागर न्यूज/देवास। अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती समापन के अवसर पर 23 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में 25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वजों की उपस्थिति के बीच वैश्विक समरसता, सांस्कृतिक सहयोग एवं मानवीय मूल्यों को समर्पित कार्यक्रम होंगे।
इसी अवसर पर अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद, देवास (मध्य प्रदेश) के अध्यक्ष सुनील यादव को उनके सामाजिक योगदान एवं जनसेवा के लिए 'राजीव गांधी गौरव अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा। मंच के संयोजक एवं नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति माननीय न्यायमूर्ति परमानंद झा के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि चयन समिति ने सुनील यादव का चयन उनके उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर किया है।
मंच के ग्लोबल एम्बेसेडर मुल सिंह नाथावत के अनुसार समारोह में देशभर की लगभग 85 विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान होगा। सुनील यादव के चयन पर उनके शुभचिंतकों एवं सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।



Comments
Post a Comment