अस्मित रग्बी सिटी, 250 बालिकाओं ने दिखाया दमख़म
भारत सागर न्यूज/देवास। 9 अगस्त 2026 कृ स्वास्थ्य, उत्साह और खेल भावना के संगम के रूप में आयोजित अस्मित रग्बी सिटी टुर्नामेंट श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम, भोपाल चौराहा, देवास में रविवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। उक्त जानकारी देते हुए रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन - मध्य प्रदेश के सचिव अबरार एहमद शेख ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और बालिका व महिला खिलाड़ियों ने मैदान में शानदार प्रदर्शन कर आयोजन को यादगार बना दिया। उद्घाटन सत्र में महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल मुख्य अतिथि थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद धर्मेन्द्र सिंह बैस ने की। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मनोरमा सोलंकी, नॉक द बिल्डर के सीईओ रिजवान शेख, इम्पिरियल एकेडमी के डायरेक्टर दुर्गेश यादव एवं रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन-मध्य प्रदेश के सचिव अबरार एहमद शेख उपस्थित रहे। देवास के कई अधिकारियों व खेल प्रेमियों ने भी आयोजन को संवारा।
देवास जिला रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के स.सचिव सूरज वामनिया ने बताया कि टूर्नामेंट में मिनी सब-जूनियर (अंडर 12) में 6 टीम, सब-जूनियर (अंडर 15) में 7 टीम, जूनियर (अंडर 18) में 6 टीम तथा सीनियर श्रेणी में 6 महिला टीमों ने भाग लिया। आयोजन का संचालन और नियम पालन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार किया गया, तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया। देवास जिला रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव संदीप जाधव ने बताया कि खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए जन प्रतिनिधि, समाजसेवी, कई नागरिक पहुंचे जिनमें प्रमुख नेता सत्तापक्ष पार्षद मनीष सेन, पार्षद अजय तोमर, चंद्रकांत जगताप वरिष्ठ समाजसेवी, मराठा समाज के सचिव उमेश निम्बालकर, व्यवसाइ साजिद अली मालवा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोगरिया, प्रमुख रहे।
टुर्नामेंट का परिणाम-
मिनी सब-जुनियर (अण्डर 12) में प्रथम ईवा वर्ल्ड स्कूल देवास, द्वितीय ईवा वर्ल्ड स्कूल इंदौर, एवं तृतीय स्थान पर किंग जॉर्ज स्कूल रही । सब जुनियर में प्रथम सिटी कान्वेंट, द्वितीय द गार्डियन स्कूल, तृतीय ईवा इंटरनेशनल स्कूल इंदौर रही । जुनियर में प्रथम ईवा वर्ल्ड स्कूल देवास, द्वितीय सिटी कॉन्वेंट, तृतीय किंग जॉर्ज स्कूल रही। सिनियर वर्ग में प्रथम ईवा वर्ल्ड स्कूल देवास, द्वितीय सरदाना इंटरनेशनल स्कूल एवं तृतीय स्थान पर रग्बी क्लब देवास रही टीम ऑफिशियल्स में सुनील मालवीय, सुमित शर्मा, उदय भावसार, विशाल सिंह, हार्दिक मंडलोई, रोहित चौधरी, लखन योगी, सुजल पटेल, आयुष लोधी, हर्ष प्रजापति, तनिष्क मोदी, तेजस ठाकुर, आरुष मालवीय, अजय राठौर और सादिक शेख का योगदान उल्लेखनीय रहा।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि देवास विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, न.नि. देवास सभापति रवि जैन, रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष पार्षद धर्मेन्द्र सिंह बैस, सचिव अबरार एहमद शेख, रघुवीर सिंह भदौरिया, पत्रकार रिजवान कौसर एवं शकील शेख उपस्थित रहे। सभी विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर ट्रॉफी प्रदान की गई और प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग देने वाले ऑफिशियल और वॉलेंटियर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।




Comments
Post a Comment