लवकुश प्रकटोत्सव को लेकर क्षत्रिय कुशवाह समाज की बैठक सम्पन्न 28 अगस्त को लवकुश चौराहे पर महाआरती एवं प्रसादी वितरण, 6 सितम्बर को होगी सामूहिक गोष्ठी





भारत सागर न्यूज/देवास। क्षत्रिय कुशवाह समाज जनकल्याण समिति द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भगवान लवकुश का प्रकटोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। मीडिया प्रभारी बीएल कुशवाह ने बताया कि आयोजन की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के मक्सी रोड स्थित निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के अनेक गणमान्यजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 अगस्त को भगवान लवकुश प्रकटोत्सव के अवसर पर उज्जैन बायपास स्थित लवकुश चौराहे पर प्रातः 8 बजे भगवान लवकुश की महाआरती एवं पूजन किया जाएगा। 




इसके पश्चात समाजजनों को प्रसादी का वितरण किया जाएगा। इसी क्रम में 6 सितम्बर को प्रातः 10 बजे स्टेशन रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर समाजजनों की सामूहिक गोष्ठी आयोजित की जाएगी। गोष्ठी में समाज की एकजुटता, सामाजिक उत्थान एवं आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।




बैठक में भगवत सिंह कुशवाह, रामनिवास कुशवाह, फूलनसिंह कुशवाह, बीएल कुशवाह, कुमेर सिंह कुशवाह, चंदर सिंह कुशवाह, मुकेश कुशवाह, रामदरस कुशवाह, चेतन कुशवाह एवं राजेश्वरी कुशवाह सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने समाजजनों से दोनों आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा