मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन 29 को




भारत सागर न्यूज/देवास। मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ का निशुल्क आयोजन प्रगति एथलेटिक क्लब एवं खेल और युवक कल्याण विभाग देवास जिला एथलेटिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर निशुल्क क्रॉस कंट्री रोड का आयोजन 29 अगस्त को प्रातः 8 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता में स्कूल के बालक बालिका भाग ले सकेंगे।




प्रथम द्वितीय तृतीय खिलाड़ियों को मेडल एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। क्रॉस कंट्री रोड 29 अगस्त को कुश भाव ठाकरे स्टेडियम खेल मैदान से प्रारंभ की जाएगी यहीं पर इसका समापन होगा।




जिन प्रतिभागियों, विद्यालयो को भाग लेना है वह दिनांक 28 अगस्त को विद्यालय की सूची संस्था को पहुंचाने की कृपा करें। उक्त जानकारी संस्था सचिव अनिल श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, पवन यादव, रागिनी चौहान, निरंजन यादव, अरुण आदि ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा