होशियारी और मकोड़िया नदी पर बने डेम पर आवागमन हुआ मुश्किल - दोनों तरफ 400 से 500 मीटर तक कच्चा मार्ग होने से डेम तक नहीं पहुंच पा रहे राहगीर
भारत सागर न्यूज/देवास। होंशियारी और मकोडिया के बीच में अभी कुछ दिनों पहले ही बारिश के पानी में नदी पर बना निर्मित स्टाप डेम क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे आवागन पूरी तरह से बंद हो गया था।अब चूँकि स्टापडेम को रिपेयरिंग कर दिया गया है और आवागमन भी चालू हो चुका है। लेकिन उसके दोनों तरफ डेम तक पहुंच मार्ग करीब 400 से 500 मीटर तक कच्चा होने के कारण चंदाना, लोहारी, छायन, रूपाखेड़ी, होशियारी, मकोडिया सहित लगभग दो दर्जन गांवों के सैकड़ो लोग प्रभावित हो रहे हैं।
लोगों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। होशियारी से मकोडिया जाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। लेकिन कच्चा मार्ग होने के कारण लगभग 25 किलोमीटर का सफर तय कर होशियारी से मकोडिया जाना पड़ रहा है। जिस समय एवं धन की आर्थिक बर्बादी हो रही है। थोड़ा सा पानी गिरते ही रास्ता बंद हो जाता है। कीचड़ इतना पसरा पड़ा हुआ है कि डेम तक पहुंचना मुश्किल है। पूर्व जनपद सदस्य समाजसेवी ठा. मोहन सिंह चंदाना ने बताया कि स्टॉप डैम को चालू तो कर दिया गया है।
लेकिन उसका कोई औचित्य नहीं है। थोड़ा सा पानी गिरा की रास्ता बंद हो जाता है। डैम के दोनों तरफ लगभग 400 से 500 मीटर तक मार्ग कच्चा है। बारिश के समय डेम तक पहुंचना, आवागमन करना मुश्किल हो गया है। डेम इंदौर देवास की सीमा क्षेत्र में लगता है इसलिए दोनों जिलों के सांसद एवं क्षेत्रीय विधायक को जनहित से जुड़े इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर इसका हल, इसका निराकरण करना चाहिए। क्योंकि पंचायत के पास इतना फंड नहीं होता है, कि वह मार्ग को सीमेंट कंक्रीट कर दें। पंचायत को 10-10 लख रुपए आबंटित किया जाए। चंदाना ने क्षेत्रीय सांसद विधायक व जिला प्रशासन से मांग की है कि डेम के दोनों और इस कच्चे मार्ग का शीघ्र पक्का निर्माण कर नागरिकों को राहत प्रदान क़ी जाए।



Comments
Post a Comment