आदिवासी चल समारोह का अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ 50 फाइटर्स टीम ने किया स्वागत

 



भारत सागर न्यूज/देवास। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज द्वारा 9 अगस्त को आदिवासी सांस्कृतिक यात्रा शहर में चल समारोह के रूप में शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकली। जिसमें हजारों की संख्या में जिलेभर से आदिवासी समाजजन शामिल हुए। डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ 50 फाइटर्स एवं बसपा द्वारा नाहर दरवाजा के सामने मंच लगाकर डीजे की धुन पर चल समारोह में शामिल समाजजनों सहित समारोह में मुख्य रूप से आकर्षण का केन्द्र रहे आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य दल, डंडा पार्टी, उराव समाज नृत्य दल आदि का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।




 साथ ही यात्रा में शामिल समाजजनों के लिए फल-फ्रूट एवं पानी की बोतल वितरित की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हेमंत मालवीय, जिला सचिव विक्की मालवीय, बबीता चौहान जी गजेन्द्र बामनिया, विजेन्द्र अंगोरिया, रवि सोलंकी, श्याम अहिरवार, राधे परमार, जगदीश मालवीय, संजय जाटवा, राहुल गेडाम, सुरेश अगिरवार, प्रकाश सुनवानिया, कमल मकवाना, विनोद चौहान, रवि बामनिया, विकास वाघमारे, सुनील मालवीय, 



देवराज चौहान, संजय बामनिया, देवेन्द्र चौहान, सुशील शिंदे, संदीप गवाटिया, राजकुमार सोलंकी, गौरी शंकर एयरवाल, ललित कुमार, राकेश राठौर, माखन देवड़ा, महेश जाटव, विनोद चौहान, सुरेश चौहान, परमानंद अहिरवार, तेजेंद्र परमार,अमन सहित बडी संख्या में टीम के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा