दिव्यांगजनों ने निकाली तिरंगा यात्रा, 50 से अधिक दिव्यांगजन अपने वाहनों से हुए शामिल
भारत सागर न्यूज/देवास। भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी एवं विधायक गायत्रीराजे पवार के मार्गदर्शन में भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ एवं प्रगतिशील कल्याण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों की तिरंगा यात्रा नगर में निकाली गई। प्रकोष्ठ के पप्पू बामनिया ने बताया कि तिरंगा यात्रा मल्हार स्मृति मंदिर उद्यान से प्रारंभ हुई।
यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उज्जैन तिराहा स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में 50 से अधिक दिव्यांगजन ट्रायसाइकिल एवं अन्य वाहनों से हाथों में तिरंगा थामकर शामिल हुए। भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी चंदर सिंह मालवीय सहित पंकज, सुनील, भगवान सिंह, श्रीराम कुमातव, रजत तिवारी, गणेश, धापूजी, संगीता जी समेत बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य दिव्यांगजनों में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है। अंत में आभार प्रकोष्ठ के पप्पू बामनिया ने माना।



Comments
Post a Comment