50 लोगों ने किया रक्तदान, स्व. रामगोपाल कुमावत की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित
भारत सागर न्यूज/देवास। जिला चिकित्सा देवास की टीम के मुकेश चौधरी एवं सुषमा वर्मा ने अपनी टीम के साथ स्व. रामगोपाल कुमावत जी की पुण्य स्मृति में बिजाना स्थित राम मंदिर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में लगभग 50 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रामपाल कुमावत ने बताया कि 20 अगस्त 2018 से प्रतिवर्ष स्व. रामगोपाल कुमावत की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।
इस आयोजन में हर वर्ष 50 से अधिक लोग रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता में अपना योगदान देते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता मनोज श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सहयोगी के रूप में भाजपा नगर मंत्री लाखन सिंह दरबार, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, कैलाश कुमावत, नरेंद्र शर्मा, शेखर सिंह राठौड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से सत्यनारायण कुमावत, आशीष कुमावत, अरविंद कुमावत, दरबार सिंह राजपूत, राम परमार, कार्तिक लाखा, अनुभव सिंह, श्याम राठौर, शिवम पटेल, विशाल ठाकुर, नागेश परिहार, हर्ष चौहान, राजेश नायक, शेखर पटेल, रामपाल कुमावत, जय सिंह राठौड़, भेरूलाल बघेल, अवतार सिंह, संदीप कुमावत, राम राठौर, प्रेम सिंह, विक्रम भट्ट, नयन कुमावत, वरुण राठौर, कंचन लाखा, अजय पाल सिंह, अमित पटेल, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, विकास लाखा, वकील पटेल, वाहिद पटेल, राहुल शर्मा एवं राजेश परमार सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।



Comments
Post a Comment