एकादशी पर खाटूश्याम धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्याम भक्तों ने किए दर्शन-पूजन 56 भोग, भव्य श्रृंगार, निशान पदयात्रा और श्याम भजनों से भक्तिमय बना अमृत नगर का वातावरण

 



भारत सागर न्यूज/देवास। अमृत नगर स्थित श्री खाटूश्याम धाम में एकादशी पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। सुबह से ही शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्याम भक्त बाबा के दर्शन के लिए धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य श्याम बाबा के चरणों में शीश नवाकर परिवार एवं नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम का आकर्षक एवं अलौकिक श्रृंगार चमेली, चंदन और रंग-बिरंगे पुष्पों से किया गया। 



भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर भोग आरती संपन्न हुई। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में भजन गायक हिमांशु विजयवर्गीय एवं राधा ठाकुर ने मधुर श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया।इस अवसर पर अमिताभ शुक्ला ने कालानीबाग स्थित अपने निवास से परिवार सहित निशान पदयात्रा निकालकर खाटूश्याम धाम पहुंचकर बाबा को निशान अर्पित किया तथा शहर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। 



कार्यक्रम के दौरान पवित्र ज्योत प्रज्वलित कर बाबा श्याम की भव्य महाआरती भी की गई। महोत्सव में मंदिर संस्थापक श्याम शर्मा, ओमप्रकाश बंसल, विक्रम शर्मा, राजीव खंडेलवाल, पूर्णिमा खंडेलवाल, गणेश विजयवर्गीय, संजय कसेरा, पीयूष शर्मा, जितेंद्र तिवारी, राजा पड़ियार सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा