शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 7 पुलिस लाइन की सहायक शिक्षक शीला जोशी के सेवानिवृत्ति होने पर किया सम्मान

 



 

भारत सागर न्यूज/देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक7 पुलिस लाइन की सहायक शिक्षक शीला जोशी सेवानिवृत्ति हुई। जोशी ने 38 साल तक शिक्षा विभाग में सेवाएं दी। प्रथम नियुक्ति 1988 में शासकीय माध्यमिक विद्यालय आक्या में हुईं थी । इसके पश्चात राधाबाई मिडिल कन्या विद्यालय में तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 7 पुलिस लाइन में अपना कार्यकाल पूरा किया। सेवानिवृत्त होने पर शाला परिवार एवं बच्चों के द्वारा भावभीनी बिदाई दी गई।




जोशी ने कहा कि उन्होंने विद्यालय को हमेशा अपना परिवार समझा और सेवानिवृत्ति के बाद भी विद्यालय में अपनी सेवाएं देती रहेगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशोर वर्मा बीआर सी, विशेष अतिथि जन शिक्षक आतिश कनासिया थे। अध्यक्षता संकुल प्राचार्य अशोक साहू ने की अतिथियों का स्वागत प्रधान अध्यापक देवी दयाल रेकवार व स्टाफ साथियों ने किया।



इस अवसर पर कन्हैयालाल बैरागी, प्रसून पण्ड्या, जाकिर हुसैन कुरैशी विद्यालय के पालक एवं परिवारजन उपस्थित थे। संचालन पुष्पा भारती ने किया, आभार बालकृष्ण श्रीवास्तव ने माना। सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा