त्रिनेत्र अभियान में अमलतास ग्रुप द्वारा सीसीटीवी नेटवर्क विस्तार हेतु ₹7 लाख का सांकेतिक चेक भेंट

 

भारत सागर न्यूज/देवास। देवास पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद द्वारा चलाए जा रहे ‘त्रिनेत्र अभियान’ को मजबूत करने के उद्देश्य से अमलतास ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश सिंह भदौरिया एवं चेयरमैन  मयंकराज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में लगभग 7 लाख रुपये की लागत की सीसीटीवी कैमरा केबल देवास पुलिस को प्रदान की गई। अमलतास ग्रुप के निदेशक-प्रशासक डॉ. प्रशांत द्वारा अमलतास ग्रुप की ओर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद जी को 7 लाख रुपये का डमी चेक प्रदान किया गया। इस सहयोग से देवास शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने में सहायता मिलेगी। इससे अपराधियों की पहचान एवं उन्हें पकड़ने में पुलिस को भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर अमलतास अस्पताल के मार्केटिंग डायरेक्टर अश्विन तंवर एवं मीडिया मैनेजर कमलेश सेंधव विशेष रूप से उपस्थित रहे।




इस अवसर पर अमलतास ग्रुप के संस्थापक सुरेश सिंह भदौरिया जी ने कहा कि, “देवास की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा त्रिनेत्र अभियान सराहनीय पहल है। अमलतास ग्रुप सदैव जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में प्रशासन एवं पुलिस के साथ खड़ा रहा है और आगे भी इसी प्रकार सहयोग करता रहेगा।”




वहीं अमलतास ग्रुप के चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया जी ने कहा कि, “सुरक्षित देवास हम सभी की जिम्मेदारी है। त्रिनेत्र अभियान के माध्यम से शहर में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था मजबूत होने से अपराध नियंत्रण में पुलिस को निश्चित रूप से सहायता मिलेगी। अमलतास ग्रुप जनहित के ऐसे कार्यों में निरंतर अपना सहयोग देता रहेगा।” पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद जी ने अमलतास ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमलतास ग्रुप द्वारा समय-समय पर प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं एवं निजी संस्थानों के सहयोग से त्रिनेत्र अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा