81 वर्षीय बुजुर्ग ने 10 हजार वर्गफीट जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

 



भारत सागर न्यूज/देवास। जिले के कालूखेड़ी क्षेत्र में 81 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी करीब 10 हजार वर्गफीट कृषि भूमि पर छलपूर्वक सौदा करने और कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। बुजुर्ग ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। आवेदक चेनसिंह गोड पिता लालजी गोड, उम्र 81 वर्ष ने बताया कि कालूखेड़ी स्थित उनकी 10 हजार वर्गफीट कृषि भूमि का विष्णु पिता कैलाश गोड द्वारा कथित रूप से छलपूर्वक सौदा कर दिया गया। 



आरोप है कि इसके बाद वीरेंद्र पांचाल, पंकज मतकर सहित अन्य लोग रोजाना वाहनों से मौके पर पहुंचकर उनकी जमीन पर कब्जा जमाए बैठे हैं। आवेदक ने शिकायत में आरोप लगाया कि जमीन को लेकर विवाद के दौरान उक्त लोगों द्वारा उनके और उनके बेटे के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। बुजुर्ग का कहना है कि इस मामले को लेकर उन्होंने पहले भी कलेक्टर कार्यालय, बीएनपी थाना सहित विभिन्न स्थानों पर लिखित शिकायतें दी हैं, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। 



मामले को लेकर मंगलवार को चेनसिंह गोड पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां ड्यूटी अधिकारी शशिर दास ने बुजुर्ग की समस्या और शिकायत को सुना। शिकायत पर उन्होंने बीएनपी थाना प्रभारी को मामले में FIR दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में जमीन के दस्तावेजों और लगाए गए आरोपों की क्या स्थिति सामने आती है तथा शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा