लायंस क्लब देवास गोल्ड का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
भारत सागर न्यूज देवास। लायंस क्लब देवास गोल्ड के वर्ष 2026-27 के नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय होटल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर लॉ. रेखा वर्मा रहीं, जबकि शपथ अधिकारी एमजेएफ लॉ. आसफ कुरैशी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष हिना राठौर ने की। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगान एवं ध्वज वंदन से हुआ। एडमार एकेडमी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लॉ. संगीता गोयल, सचिव डॉ. मोनिका राणा एवं कोषाध्यक्ष नेहा छाबरिया सहित प्रथम उपाध्यक्ष लॉ. तरुणा जाट, द्वितीय उपाध्यक्ष लॉ. कल्पना सिंह, तृतीय उपाध्यक्ष लॉ. भूमिका शर्मा तथा पीआरओ लॉ. राजश्री सोनी ने शपथ ग्रहण की।
शपथ अधिकारी लॉ. आसफ कुरैशी ने सभी को सेवा भावना के साथ समाजहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया। नवीन कार्यकारिणी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। सभी बहनों ने मिलकर फ्रेंडशिप डे मनाया। समारोह में संचालक मंडल, संरक्षक एवं नवीन सदस्यों ने भी शपथ ली। कार्यक्रम में रीजन की प्रथम महिला लॉ. सालम कुरैशी, रीजन सेक्रेटरी लॉ. मनोज बिंदल सहित अनेक लायंस सदस्य उपस्थित रहे। संचालन लॉ. राजश्री सोनी एवं लॉ. अभिलाषा शर्मा ने तथा आभार लॉ. पूजा अरोरा ने व्यक्त किया।



Comments
Post a Comment