रात्रिकालीन शत प्रतिशत कचरा संग्रहण एवं स्त्रोत प्रथक्कीकरण पर फोकस करे- आयुक्त
भारत सागर न्यूज/देवास। निगमायुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में सफाई व्यवस्थाओं में रात्रिकालीन शहर के व्यवसायिक क्षेत्रों मंह कचरा संग्रहण वाहनों और साफ-सफाई व्यवस्था की सुदृढ़ता हेतु नगर निगम की सहयोगी संस्था आई.ई.सी. द्वारा व्यवसाईक क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे के संग्रहण, वाहनों की समयबद्ध उपस्थिती और रात्रीकालीन शिफ्ट में तैनात सफाई कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर द्वारा वाहन की उपलब्धता व्यवसायिक क्षेत्रों की मुख्य दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास कचरा गाड़ियां निर्धारित समय पर उपस्थिती सुनिश्चित करने हेतु तथा गीला सूखा कचरा पृथक पृथक वाहन में डालने एवं 2 डस्टबिन का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की जा रही है।
साथ ही दुकानदार ठेले वालो से संवाद कर कहा कि वे कचरा खुले में या नालियों में न डालें निगम के कचरा संग्रहण वाहनों में ही गीला एवं सुखा कचरा डालें ताकि स्वच्छता बनी रहे।



Comments
Post a Comment