जिला स्तरीय अंतरविद्यालय पिट्टू चैंपियनशिप में लेजेंड कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन
भारत सागर न्यूज/देवास। जिला पिट्टू संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंतरविद्यालय पिट्टू चैंपियनशिप में लेजेंड कॉन्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण एवं 2 रजत पदक अपने नाम किए। बालिका वर्ग (अंडर-14) की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विजेता टीम में नूरीन शाह, रिज़ा शेख, अलीना शेख, प्राची बिसे, अलीना खान, अतीफा नागौरी एवं बुशरा खान शामिल थीं। बालिका वर्ग (अंडर-11) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। टीम में अर्फिया नागौरी, रुश्दा अली, वंशिका सांगते, परी सेम, आशना नागौरी, हाज़रा खान एवं अतीफ़ा खान शामिल थीं। बालक वर्ग में (अंडर-14) ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। टीम के खिलाड़ी थे फ़ाइज खान, मोहम्मद खान , उस्मान शेख, हेशानुद्दीन खान, मोहम्मद आलमीर, आफताब अहमद, सूफ़ियान खान एवं ज़ैद खान।
विद्यालय संचालक सैय्यद एजाज हसन , सैय्यद रियाज हसन, ऋतु राज सिंह शक्तावत,शिक्षक शिक्षिका में देवेंद्र मंगलई, नीतू शाहू, आफरीन हसन, जयमाला कानूनगो,एवं अभिभावकों ने सभी खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह जानकारी विद्यालय कोच शिव प्रजापत ने दी।



Comments
Post a Comment