पशुपालन व सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य पर सुरेंद्रसिंह झाला सम्मानित
भारत सागर न्यूज/देवास। पुलिस लाइन मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में पशुपालन विभाग एवं सामाजिक कार्य के क्षेत्र में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरूलाल अटारिया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने उत्कृष्ट कार्य के लिए सुरेंद्रसिंह झाला निवासी भुतिया खुर्द (जिला सदस्य, पशु क्रूरता निवारण समिति देवास) एवं हिंदुसिंह ठाकुर निवासी पिपलिया बक्सु को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पशुपालन विभाग एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए मिले इस सम्मान से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सम्मानित हुए सुरेंद्रसिंह झाला एवं हिंदुसिंह ठाकुर को क्षेत्रीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गो सेवक मैत्री संगठन तथा
विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Comments
Post a Comment