एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में बस सुविधा शुरू करने और छात्राओं को फ्री यात्रा देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन





भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिला अध्यक्ष श्रीकांत चौहान के नेतृत्व में बुधवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (के.पी. कॉलेज), देवास के प्राचार्य को कॉलेज के छात्र-छात्राओं की परिवहन संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज प्रशासन का ध्यान दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों और शहर के विभिन्न कोनों से आने वाले विद्यार्थियों की परेशानियों की ओर आकर्षित किया। संगठन ने कहा कि उचित और किफायती परिवहन साधन न होने के कारण छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन कॉलेज आने-जाने में भारी मानसिक, शारीरिक और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 



एनएसयूआई ने प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें रखी कि कॉलेज के सभी प्रमुख रूटों पर छात्र-छात्राओं के लिए तत्काल कॉलेज बस सेवा शुरू की जाए। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सभी छात्राओं को बस में पूरी तरह निःशुल्क (फ्री) यात्रा की सुविधा दी जाए। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को राहत देने के लिए उनका बस किराया आधा (50 प्रतिशत) किया जाए। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चौहान ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन न्यायसंगत मांगों पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन छात्र हित और उनके अधिकारों के लिए उग्र आंदोलन और जोरदार प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। 




इस स्थिति में होने वाले किसी भी विरोध प्रदर्शन की समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। इस अवसर ज्ञापन का वाचन छात्र नेता धर्मेन्द्र सिंह चौहान, यशवंत कुशवाहा, पृथ्वी राज चौहान, जयदीप सिंह रायपुरिया पान्दा, आशीष धाकड़, मनजीत ठाकुर, अभिषेक चौहान, अंशुल प्रताप, विशाल मालवीय, बड़ी संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारी और कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा