सतपुड़ा एकेडमी में हरियाली महोत्सव पर किया पौधारोपण
भारत सागर न्यूज/देवास। मक्सी रोड पर तुलजा विहार कालोनी में स्थित सतपुड़ा एकेडमी में पर्यावरण संरक्षण और संस्कृति के प्रतीक हरियाली अमावस्या पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम वैभव विहार शिक्षण समिति अध्यक्ष एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रायसिंह सेंधव ने बच्चों के साथ नीम, पीपल, बरगद सहित विभिन्न प्रजाति के पौधों का विधिवत पूजन अर्चन किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सेंधव, संस्था संचालक भानुप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य, एल्डरमैन दिनेश सांखला एवं विद्यार्थियों ने "एक पेड़ मां के नाम" विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। डॉ. सेंधव ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भाव जागृत करना ही महत्वपूर्ण काम है। सेंधव ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के साथ पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया।
विद्यार्थियों ने प्रकृति और पर्यावरण के महत्व पर आधारित कविता, भाषण एवं गीत की प्रस्तुति दी। संस्था परिसर में विभिन्न उत्सवों पर पौधारोपण किया जाता है। जहां चारों ओर 500 से ज्यादा पेड़ पौधे लगे हुए हैं। जो पर्यावरण के प्रति जन जागरण करने का संदेश दे रहे हैं। विद्यार्थियों को नीम, पीपल, तुलसी के पौधे वितरित किए गए।



Comments
Post a Comment