जिला जेल से निकली तिरंगा यात्रा अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

  


भारत सागर न्यूज/देवास। मप्र शासन के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त तक संचालित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जिला जेल देवास से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता दिवस के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिला जेल परिसर से हुआ। 




यात्रा में जिला जेल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए। देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई भोपाल चौराहा पहुंची। इसके बाद बायपास मार्ग से होकर पुनः जिला जेल परिसर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।vयात्रा के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। 




पूरे आयोजन में देशभक्ति का उत्साह और अनुशासन देखने को मिला। जिला जेल अधीक्षक विद्या प्रसाद भूषण ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस तिरंगा यात्रा में जिला जेल का समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी स्टाफ शामिल हुआ। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ लोगों को राष्ट्रीय पर्वों से सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा