रक्तदान शिविर आयोजित, लक्ष्य से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित

 



भारत सागर न्यूज/ देवास। पॉलीबॉन्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, देवास प्लांट में मधुभाऊ राठी के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में रक्तदान किया। निर्धारित लक्ष्य की तुलना में अधिक यूनिट रक्त संग्रहित होने से आयोजन पूरी तरह सफल रहा। 




शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बढ़ाना तथा कर्मचारियों में सामाजिक सेवा, मानवता और रक्तदान के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर पर प्लांट हेड पवन पाटीदार, एचआर शमशेर सर एवं रोहित सर उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। 




आयोजन को सफल बनाने में एडवांस इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सोसाइटी एवं ब्लड बैंक का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में कंपनी प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं तथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार माना।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा