बाबा महाँकाल की आरती के साथ आवास नगर से शुरू हुई कावड़ यात्रा, बिलावली महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
भारत सागर न्यूज/देवास। जय श्री महाकाल मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष तीसरे वर्ष भी भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। मंडल के संस्थापक बंटी जाधव (भाऊ साहब) ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ बाबा महाकाल की पालकी के पूजन एवं महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच कावड़ यात्रा प्रारंभ की। यात्रा में बाबा महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं खाटू श्याम दरबार की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
डमरू मंडली के साथ गोरिल्ला एवं पांडा की वेशभूषा में कलाकार भी शामिल हुए, जिन्होंने श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा, स्वागत एवं प्रसाद वितरण कर अभिनंदन किया गया। कावड़ यात्रा में मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं वरिष्ठजनों की बड़ी संख्या शामिल हुई। सभी श्रद्धालु बिलावली महादेव मंदिर पहुंचे, जहां भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की गई। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था राम-राम के शैलेंद्र सिंह पवार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दुर्गेश अग्रवाल, लोकेश विजयवर्गीय, धर्मेंद्र सिंह बैस, पार्षद बिंदेश्वरी राज वर्मा, संतोष राव, धनंजय गायकवाड, मनोज श्रीवास्तव, जितेन पटेल, आकाश अग्रवाल, खुशबू विश्वकर्मा, अभिषेक गोस्वामी, रमेश कौशल, पंकज शर्मा, राजेश पांचाल, राजेश सोनी, रामप्रकाश केवट, नवल सिंह गोहिल, शेखर चौहान, शुभम केवट, कृष्ण प्यारे, जयंत गोहिल, सनी शर्मा, विक्रम नागर, दिनेश पांचाल, विशाल वर्मा, आदित्य श्रीवास्तव एवं दुलीचंद राणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जय श्री महाकाल मंडल के मोंटी जाधव ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।



Comments
Post a Comment