देश भक्ति के गीतों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया

 



भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के प्रसिद्ध लव कुश सुर संगम ग्रुप द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में देश भक्ति के गीतों के साथ शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, माँ सरस्वती पूजन एवं वंदे मातरम गीत के साथ रामजीत सिंह,के सी नागर ,विजय बहादुर सिंह, ज्योति दुबे रानी सोलंकी, प्रीति चौधरी द्वारा किया गया। ग्रुप के सह संचालक राम जीत सिंह द्वारा प्रस्तुत गीत, मिट्टी के बेटे जो वापस न लौटे एवं ज्योति दुबे की प्रस्तुति ए मेरे वतन के लोगों ने सभी श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।




प्रस्तुति देने वाले अन्य गायक अनिल नायक रामजीत सिंह, मनीष उपाध्याय,जयंत रेडेकर, अजय सोलंकी, प्रीति चौधरी,रानी सोलंकी, ज्योति दुबे, अमोल मोरे इंदौर, विजय बहादुर सिंह (अभास), नीरज सेंगर,अजय सोलंकी, मोहन शर्मा,जीवनलाल विलास तेलंग, रवि अग्रवाल, डी के यादव कविराज के सी नागर, राजेंद्रपाल सिंह, संतोष दरकदार,अंकित राज जोशी सुबीर घोष,गुरमीत सिंह गंभीर द्वारा देशभक्ति के शानदार सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को झूमने, नाचने पर विवश कर दिया। ग्रुप से जुड़े दूरस्थ शहरों महू, पीथमपुर, रतलाम दिल्ली इंदौर उज्जैन पूना, त्रिपुरा आदि स्थानों के संगीत प्रेमियों ने कार्यक्रम से जुड़कर देश भक्ति गीतों का आनंद लिया और गायक कलाकारों को प्रोत्साहित किया।



इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संस्था देवास के डायरेक्टर गंगा सिंह सोलंकी का जन्म दिवस भी सभी ने हर्षाेल्लास के साथ मनाया। ग्रुप के संचालक अनिल नाईक द्वारा उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद करते हुए आभार ज्ञापित किया। स्वतंत्रता दिवस की विशेष संगीत संध्या का समापन हर्षित स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा