गजरा गियर चौराहे पर होगी वक्रतुंड भगवान की स्थापना, भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना के साथ गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू
भारत सागर न्यूज/देवास। आगामी गणेश उत्सव को लेकर गजरा गियर चौराहे पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष यहां विधि-विधान के साथ वक्रतुंड भगवान की स्थापना की जाएगी। ध्वज स्थापना के साथ ही आगामी धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने का कार्य प्रारंभ हो गया।
संस्था के ईश्वर कुमावत ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव धूमधाम एवं धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन संध्याकालीन आरती, भंडारे सहित भगवान गणपति का सहस्त्रार्चन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गणेश उत्सव की तैयारियों के शुभारंभ के रूप में ध्वज स्थापना की गई है।
ध्वज स्थापना कार्यक्रम में सत्यनारायण संघवी, गजपाल सिंह सोलंकी, सुनील अग्रवाल, मोहनलाल सोनी, शैलेंद्र चावड़ा, हुकम सिसोदिया, नरेंद्र मालवीय, दीपक टंकराया, संदीप चावड़ा, श्रवण जी, उपेंद्र भावसार, महेश ठाकुर, जितेंद्र जोशी, कपिल क्षीरसागर, दीपक प्रजापति, सचिन प्रजापति, शिवम नामदेव, प्रकाश सोनी सहित संस्था के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Comments
Post a Comment