पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना ही पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी- अनिल सिंह बेस




भारत सागर न्यूज/देवास। जल संवर्धन पर्यावरण संरक्षण के तहत नगर जनहित सुरक्षा समिति द्वारा शहर भर में निरंतर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है अब तक सैकड़ो पौधे समिति द्वारा रोपे जा चुके हैं। लगभग एक माह से शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों , गार्डन, मां चामुंडा पहाड़ी पर बच्चों एवं युवाओं के साथ पौधे लगाए जा रहे हैं। 




पौधारोपण अभियान के अंतर्गत पूर्वजों की स्मृति में रविवार को भी शहर के मध्य एबी रोड एवं मल्हार स्मृति गार्डन में पौधे लगाए गए एवं उपस्थित सभी समिति सदस्यों समाजसेवियों, युवाओं, बच्चों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। 





अनिल सिंह बेस ने इस दौरान कहा कि पौधारोपण कर उनकी देखभाल करना ही पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। युवाओं को पौधारोपण अभियान में शामिल कर उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूकता प्रदान करना है, प्रेरित करना है ताकि आने वाली युवा पीढ़ी इससे प्रेरणा लेकर पौधारोपण करें। व उनकी देखभाल करें। 





इस अवसर पर नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बेस, विनोद सिंह गौड़, विजय सिंह तंवर, सुनील सिंह ठाकुर, सुभाष वर्मा राजकुमार सिंह ठाकुर, अनुराग वाजपेई, धर्मेंद्र सिंह चौहान, सुमेर सिंह जाधव, राजेंद्र सिंह गौड़, ताकिउद्दीन काजी, सुरेश रायकवार, उमेश राय, सत्यनारायण यादव, अनूप दुबे आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा