महाराष्ट्र समाज ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
भारत सागर न्यूज/देवास। महाराष्ट्र समाज देवास द्वारा शनिवार को राष्ट्रनायक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तिलक जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र समाज अध्यक्ष दीपक कर्पे ने कहा कि लोकमान्य तिलक ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने के साथ ही सार्वजनिक गणेशोत्सव की परंपरा प्रारंभ कर समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। उनका अमर संदेश स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा आज भी देशवासियों में राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान और कर्तव्यनिष्ठा की भावना का संचार करता है तथा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में दिलीप सुपेकर, प्रकाश कोर्डे, शिरीष खड़ीकर, पद्माकर फड़नीस, रवि क्षीरसागर, पराग अत्रे, प्रवीण रायगावकार, शेखर धोडोपकर, भूषण अत्रे सहित महाराष्ट्र समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने लोकमान्य तिलक के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन भूषण अत्रे ने किया। महाराष्ट्र समाज के प्रवक्ता अमित बागलीकर ने बताया कि समाज प्रत्येक वर्ष लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करता है।



Comments
Post a Comment