मेरे गणेश, मिट्टी के गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ

 



भारत सागर न्यूज/देवास। प्रतिवर्ष पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक आस्था के सम्मान में चलाए जाने वाले कार्यक्रम “मेरे गणेश, मिट्टी के गणेश” का शुभारंभ जेम्स अकैडमी विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, सनशाइन स्कूल, जेम्स अकैडमी, होली एंजल सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने मुख्य प्रशिक्षिका ऋचा दुबे के मार्गदर्शन में भगवान गणेश की इको-फ्रेंडली मिट्टी की प्रतिमा बनाना सीखा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बबीता बामनिया, सीएसपी देहात (आर) उपस्थित रहीं।




विशेष अतिथि के रूप में सब-इंस्पेक्टर हरिशंकर गोदार, सिटी कोतवाली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संयोजक आदित्य दुबे ने पिछले 10 वर्षों से चलाए जा रहे इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कार्यशाला प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी एवं इसमे विभिन्न सामाजिक संगठनों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आमजन ओर विशिष्ठ जन को भी जोड़ा जाएगा। साथ ही समय-समय पर अलग-अलग विद्यालयों एवं स्थानों पर जाकर विद्यार्थियों को मिट्टी के गणेश प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।




मुख्य अतिथि सीएसपी देहात बबीता बामनिया ने कहा कि “मेरे गणेश, मिट्टी के गणेश” जैसे कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छोटे बच्चे मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमा बनाना सीखते हैं, जिससे बचपन में ही उनके अंदर धार्मिक आस्था के सम्मान का भाव जागृत होता है। साथ ही वे कम उम्र से ही पर्यावरण संरक्षण एवं पीओपी की प्रतिमाओं के विरोध के प्रति जागरूक और प्रतिबद्ध होते हैं। अतिथियों का स्वागत रुद्राक्ष की माला एवं गंगाजल भेंट कर ऋचा दुबे एवं सदाकत अली द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आर्यमन दुबे, कमलेश राठौर, मीनाक्षी पाठक, प्रिया बोराडे, पवित्रा विश्वकर्मा, अनुष्का शर्मा, पलक शर्मा, ऋषभ शर्मा एवं दक्ष पुराणिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा