बेकाबू बस ने तीन वाहनों को रौंदा: ऑटो चालक जाहिद खान की मौके पर ही मौत, तीन घायल
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। जिले की महिदपुर में गत रात्रि क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित राजश्री बस ने तीन अलग-अलग वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बस को ज़ब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब राजश्री बस सुधरने के बाद गैरेज से नीचे उतर रही थी। ढलान पर आते ही बस अचानक अनियंत्रित हो गई और चालक का उस पर से संतुलन बिगड़ गया। बेकाबू बस ने मार्ग पर मौजूद एक ऑटो, एक इको कार और एक मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि ऑटो के पास बैठे चालक जाहिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
वहीं इको कार में सवार दो युवक और मोटरसाइकिल पर बैठा एक युवक दुर्घटना में चोटिल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।पुलिस ने बस को किया ज़ब्त घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।



Comments
Post a Comment