वृद्धाश्रम में जन्मदिन मनाकर दिया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश




भारत सागर न्यूज/देवास। इनोवेटिव पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सय्यद मक़सूद अली ने अपना जन्मदिन इस वर्ष अनूठे और प्रेरणादायक अंदाज़ में वृद्धाश्रम में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों के साथ समय बिताया, उनका सम्मान किया तथा उनके साथ भोजन कर जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं। 




कार्यक्रम के दौरान सय्यद मक़सूद अली ने वृद्धाश्रम परिसर में आम , नींबू, चीकू, जामुन के पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाज सेवा और प्रकृति संरक्षण से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।




पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। वृद्धाश्रम के वरिष्ठजनों ने उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।




इस अवसर पर गंगा सिंह सोलंकी, मिर्ज़ा मुशाहिद बैग,मिथलेश यादव,चंद्रपाल सिंह सोलंकी,शकील क़ादरी,दिनेश चौधरी सुल्तान अहमद हाथी वाले,अकबर अली, रईस शाह सय्यद सदाकत अली आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा