कांवड़ यात्रा का सर्व आदिवासी समाज ने किया आत्मीय स्वागत
भारत सागर न्यूज/देवास। सिद्धिविनायक गणेश मंदिर, नागदा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा का सर्व आदिवासी समाज देवास द्वारा स्वागत मंच लगाकर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में शामिल कांवड़ियों के यात्रा मार्ग से गुजरने के दौरान समाजजनों ने पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कांवड़िए शामिल हुए। भगवान शिव की भक्ति और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
सर्व आदिवासी समाज द्वारा लगाए गए स्वागत मंच पर कांवड़ियों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की गई, जिससे यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को सुविधा मिली। समाजजनों ने स्वागत मंच के माध्यम से कांवड़ियों का अभिनंदन करते हुए उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक मोहनलाल रावत, अध्यक्ष महेश रावत, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रीतम बामनिया, कोषाध्यक्ष भानुप्रताप उइके, वरिष्ठजन कमल सिसोदिया, राधेश्याम वेगन, लखन परते, अनिल बरला, संदीप ठाकुर, हितेन्द्र कछवाए संजय ठाकुर, मीडिया प्रभारी अमित बामनिया, पाल सिंह, भीम सोलंकी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
समाजजनों ने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी धार्मिक आस्था और श्रद्धा का महत्वपूर्ण पर्व है। हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकल रही इस भव्य यात्रा का स्वागत करना समाज के लिए गौरव का विषय है। ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और एकता की भावना को मजबूती मिलती है। सर्व आदिवासी समाज द्वारा यात्रा में शामिल सभी कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनकी मंगलमय और सुखद यात्रा की कामना की गई। स्वागत मंच पर समाजजनों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया। सर्व आदिवासी समाज ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



Comments
Post a Comment