हर-हर महादेव के जयघोष कर शिप्रा से बिलावली महांकाल पहुंचे हजारों कावड़ यात्री, किया जलाभिषेक

 




भारत सागर न्यूज/देवास। श्रावण मास के पावन अवसर पर जय श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा भव्य महा जलाभिषेक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। समिति के कुं. जयदेव सिंह पंवार (जगदीश) ने बताया कि समिति के 13वें वर्ष में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं कांवड़िए शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ मोक्षदायिनी मां क्षिप्रा के तट से वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवा वस्त्र धारण कर कांवड़ उठाई और ‘हर-हर महादेव’ एवं ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ यात्रा प्रारंभ की। यात्रा में महिलाओं, बालिकाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 




क्षिप्रा तट से प्रारंभ हुई कांवड़ यात्रा एबी रोड, एमजी रोड सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई बिलावली स्थित महाकाल मंदिर पहुंची। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया तथा जगह-जगह अल्पाहार एवं सेवा की व्यवस्था की गई। बिलावली महाकाल मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने क्षिप्रा जल से बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक किया। इसके पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के समापन पर भक्तों के लिए महाप्रसादी रखी गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा के दौरान समिति द्वारा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। 





आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष कुं. पवन सिंह पंवार, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष शांतिलाल तिवारी, पं. मधुसूदन नागर, मुरलीधर पांचाल, अंतर सिंह गौड़, राजेंद्र चौधरी, हुकुम सिंह ठाकुर, जितेंद्र फूलेरिया, जगदीश पटेल, राधेश्याम पांचाल, ईश्वर सिंह तोमर, पवन पांडे, ठा. कमल सिंह सोलंकी, मुकेश प्रजापति, संदीप सूर्यवंशी, संतोष गोड, नंदकिशोर पांचाल, जगदीश स्वामी, योगेंद्र सिंह राजपूत, लाखन चौधरी, मुकेश उपाध्याय, मनीष मेहता एवं बहादुर सिंह नागर सहित समिति के सदस्यों एवं सेवाभावियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों, सहयोगियों एवं सेवाभावियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी कपिल यादव ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा