आउटसोर्स कर्मचारीयो की महारैली को भारतीय मजदूर संघ का ध्वज दिखाकर भोपाल रवाना किया

 




भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर भोपाल के अंबेडकर मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय आउटसोर्स कर्मचारियों के महा आंदोलन में शामिल होने के लिए देवास जिले से हजारों श्रमिकों को भारतीय मजदूर संघ का ध्वज दिखाकर रवाना किया। देवास कर्मचारी आउटसोर्स बिजली संघ जिलाध्यक्ष कुलदीप राजपूत ने बताया कि जिले कन्नौद, खातेगांव, सोनकच्छ, बागली और हाटपिपल्या सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी आंदोलन में भाग लेने के लिए भोपाल बायपास स्थित सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट के समीप आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री एवं ठेका मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष लोकेश विजयवर्गीय, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय गायकवाड़, जिला मंत्री महेंद्र सिंह परिहार तथा राजू लोधी ने भारतीय मजदूर संघ का ध्वज दिखाकर सभी कर्मचारियों को भोपाल के लिए रवाना किया। 




इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धनंजय गायकवाड़ ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण के लिए यह महा आंदोलन आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे हैं और भारतीय मजदूर संघ उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। 




इस दौरान प्रमुख रूप से संजय चौधरी, जितेंद्र सिंह, लोकेश सेन, अजय बेस, रामलखन अजमेरी, नीरज गोलावतिया, योगेंद्र पिपले, विजेंद्र जसोना, पुष्पेंद्र सिंह, जीवन सिंह मेहरा, महेंद्र पटेल, धीरज प्रजापति, अर्जुन बामनिया, गिरीष शर्मा, राहुल जाट एवं राजेंद्र राणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा