शिव महापुराण कथा मनुष्य जीवन के लिए कल्याणकारी है- पं. अजय शास्त्री




भारत सागर न्यूज/देवास। श्री रंगनाथ राधा कृष्ण मंदिर चाणक्यपुरी में शिव महापुराण कथा रूपी ज्ञान गंगा में श्रद्धालु डुबकी लगाकर अपना जीवन धन्य कर रहे हैं। कथा के चौथे दिन पं. अजय शास्त्री ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हिंदू पौराणिक ग्रंथों में शिव महापुराण एक है। इसमें भगवान शिव के विभिन्न कल्याणकारी स्वरूपों को जिसमें भगवान शिव की महिमा, शिव पार्वती विवाह, कार्तिकेय जन्म और शिव उपासना का विस्तृत वर्णन किया गया है। भगवान शिव की लीलाओं एवं कथाओं के अतिरिक्त इस शिव महापुराण में विभिन्न पूजा पद्धतियों और ज्ञानप्रद शिक्षा का उल्लेख किया है। 



शिव महापुराण माता पार्वती और भगवान शिव के आसपास केंद्रीय है। इसका उपदेश स्वयं भगवान शिव ने ही किया है। हम कलयुगी जीवों पर कृपा करके और हमें सही मार्ग दिखाने के लिए। जिससे कि हम भगवान शिव के चरण कमल में स्थान प्राप्त कर सके। कथा पंडाल में शिव पार्वती विवाह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जैसे ही शिव पार्वती कथा पंडाल में आए श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। माता-बहनों ने मंगल गीत गाकर शिव-पार्वती विवाह की रस्म पूरी की। पं. शास्त्री ने कहा कि शिव महापुराण कथा सुनने से चित्त की शुद्धि हो जाती है एवं मन निर्मल हो जाता है। शुद्ध चित्त में ही भगवान शिव का वास होता है। 



शिव महापुराण कथा मनुष्य जीवन के लिए कल्याणकारी है जो भव बंधन से मुक्त कर देती है। कथा श्रवण करने के बाद उसका मनन करना चाहिए। इससे चित्त की शुद्धि होती है। चित्त शुद्ध होने से ज्ञान और वैराग्य के साथ मन में भक्ति प्रकट होती है। जो मनुष्य निर्मल हृदय से भगवान शिव कि उपासन करता है उसकी एक ही जीवन में मुक्ति हो जाती है। आयोजक मंडल की चंदा शर्मा, कैलाश शर्मा सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा व्यास पीठ की पूजा अर्चना कर महाआरती की गई। सैकड़ों धर्म प्रेमियों ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा