विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, बोले- न नशा करेंगे, न करने देंगे

 



भारत सागर न्यूज/देवास। नशामुक्त भारत अभियान के तहत ब्रह्माकुमारी मोती बंगला द्वारा न्यू चिल्ड्रन होम स्कूल, मोती बंगला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। 



इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक संकल्प लिया कि वे न तो स्वयं कभी नशा करेंगे और न ही किसी अन्य व्यक्ति को नशा करने देंगे।




 कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन जीने का संदेश दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा