श्रमिक कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर
भारत सागर न्यूज/देवास। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मजदूर कार्यालय, नगर निगम मार्केट, स्टेशन रोड देवास में मध्यप्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ एवं भारतीय मजदूर संघ से जुड़े श्रमिकों द्वारा देशभक्ति एवं उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। भारतीय जनता निर्माण श्रमिक संघ के प्रदेश मंत्री राम कुमावत ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय, योग गुरु राजेश बैरागी, भारतीय मजदूर संघ केजिला अध्यक्ष धनंजय गायकवाड़, ईश्वर कुमावत, माखन सिंह धाकड़, जिला मंत्री महेंद्र सिंह परिहार, राजू लोधी, बालकृष्ण वर्मा, पर्यावरण मंच संयोजक आलोक पायलट, ओमप्रकाश रघुवंशी, कैलाश पटेल गोलू ठाकुर उदयभानु बोरसे नारायण वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रमिक एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर यंग मेलोडियन आर्केस्ट्रा ग्रुप के मुस्ताक भाई सहित अन्य कलाकारों ने भी सहभागिता की। वहीं हिमांशु कुमावत ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत किया।
देशभक्ति गीतों से कार्यक्रम स्थल का वातावरण देशप्रेम से ओत-प्रोत हो गया और उपस्थित श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भारत माता के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में राज किशोरी भार्गव, संगीता केवट, सुनीता मालवीय, सरिता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रमिक एवं महिला श्रमिक भी उपस्थित रहीं।



Comments
Post a Comment