खाचरोद जनपद पंचायत में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 


भारत सागर न्यूज/खाचरौद /संजय शर्मा।स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर खाचरोद जनपद पंचायत में देशभक्ति और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह पंवार नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद भरवा की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया।



ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से पंचायत स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया।




पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह नजर आया और सभी ने स्वतंत्रता दिवस की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। खाचरोद जनपद पंचायत में आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम, सम्मान और सेवा भावना का संदेश देता नजर आया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा