देवास में यूआईडीएआई का आधार सेवा केंद्र शुरू, सप्ताह के सातों दिन मिलेगी सुविधा

 



भारत सागर न्यूज/देवास। नागरिकों को आधार से जुड़ी सुविधाएं सरल, सहज और सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देवास में यूआईडीएआई द्वारा आधार सेवा केंद्र स्थापित किया गया है। यह केंद्र 11 बी, नूतन नगर, वार्ड क्रमांक 32, जोन-1, स्टेशन रोड, लायन होटल के पास, बीएनपी रोड, देवास पर स्थित है। संचालक अतुल जोशी ने बताया कि केंद्र पर सप्ताह के सातों दिन आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।




विशेष रूप से रविवार को भी नागरिक यहां नया आधार पंजीयन, जो निःशुल्क है, सहित आधार में आवश्यक अपडेट करा सकेंगे। नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारियों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संशोधन एवं अपडेट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आधार सेवा केंद्र पर नागरिकों के लिए व्यवस्थित सेवा प्रक्रिया और सुविधाजनक वातावरण की व्यवस्था की गई है। 




आधार से संबंधित विभिन्न कार्य एक ही स्थान पर कराने के साथ ही केंद्र पर यूआईडीएआई के निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार सेवाएं प्रदान की जाएंगी। देवास एवं आसपास के नागरिक आधार संबंधी आवश्यक सेवाओं का लाभ इस केंद्र के माध्यम से उठा सकते हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि आधार संबंधी कार्य के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार केंद्र पर उपस्थित हों।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा