उज्जैन के मोहन नगर में बड़ी चोरी; सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

   



भारत सागर न्यूज/उज्जैन संजय शर्मा । महाकाल की नगरी के चिमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन नगर इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आगर रोड स्थित गोस्वामी तुलसीदास द्वार के अंदर रहने वाले पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के घर का ताला और कुंडी तोड़कर अज्ञात बदमाश अलमारी में रखे चांदी के जेवरात और गुल्लक में रखी नगदी चुरा ले गए। इस सनसनीखेज घटना के बाद से स्थानीय रहवासियों में हड़कंप मचा हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।



​पीड़ित गृहस्वामी पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि वे अपनी पत्नी ज्योति राठौर के साथ पैतृक भूमि पर कृषि कार्य के सिलसिले में धार जिले के बदनावर तहसील स्थित ग्राम धानिया बेडी गए हुए थे। वे 31 जुलाई को घर से निकले थे और जब 6 अगस्त की शाम अकेले वापस उज्जैन लौटे, तो उनके मकान के मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली। घर के अंदर प्रवेश करने पर अलमारी और पलंग पेटी का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था।



​जांच करने पर पता चला कि अज्ञात बदमाश घर में घुसकर अलमारी में रखे चांदी के पायजेब, बिछुओं और अन्य गहनों के साथ-साथ गुल्लक में रखे करीब पंद्रह से बीस हजार रुपये नकद चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एसआई जयदीप राठौर को सौंपी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाकर जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी की जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा