पूरी लगन के साथ मेहनत की जाए तो किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं- धर्मेंद्र सिंह राजपूत रोशनी चौधरी के एसआई बनने पर किया सम्मान

 


भारत सागर न्यूज/देवास। ग्राम मोरुखेड़ी की बेटी रोशनी चौधरी का पुलिस प्रशासन में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पद पर चयन हुआ है। उनकी सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है। रोशनी ग्राम सरपंच विनोद चौधरी की बेटी हैं। रोशनी के चयन पर बुधवार को मुख्यमंत्री से सम्मानित किसान धर्मेंद्रसिंह राजपूत एवं पूर्व जनपद प्रतिनिधि विक्रम चौधरी उनके निवास पर पहुंचे और पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।



इस अवसर पर धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने कहा कि रोशनी चौधरी ने कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। ग्रामीण क्षेत्र की बेटी का पुलिस प्रशासन में एसआई के पद पर चयन होना पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि रोशनी की सफलता अन्य बेटियों और युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।



यदि लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन के साथ मेहनत की जाए तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने रोशनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करें। 

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा