पीएम केंद्रीय विद्यालय में बस सेवा शुरू करने की मांग

 


भारत सागर न्यूज/देवास। पीएम केंद्रीय विद्यालय देवास में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बस सेवा शुरू किए जाने की मांग की गई है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम नगर पार्ट 2 निवासी गोपाल अग्रवाल ने राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। गोपाल अग्रवाल ने पत्र में बताया कि पीएम केंद्रीय विद्यालय देवास में छात्र-छात्राओं के आवागमन के लिए वर्तमान में शासकीय स्कूल बसों का संचालन नहीं होने से विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 



विद्यालय शहर से काफी दूरी पर होने के कारण कई विद्यार्थी ऑटो एवं मैजिक वाहनों से स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि ऑटो एवं मैजिक वाहनों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण कई बार क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता रहती है। सामाजिक कार्यकर्ता अग्रवाल ने मांग की कि अन्य निजी सीबीएसई विद्यालयों की तरह पीएम केंद्रीय विद्यालय देवास में भी विद्यार्थियों के आवागमन के लिए विद्यालय की ओर से बसों का संचालन शुरू किया जाए। 




उन्होंने कहा कि नियमित स्कूल बस सेवा उपलब्ध होने से बच्चों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन मिल सकेगा और अभिभावकों की चिंता भी दूर होगी। अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवास में शीघ्र बस सेवा प्रारंभ कराने की मांग की है। उन्होंने यह पत्र राष्ट्रपति, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री को भेजा है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा