श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का यशगान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ने मोहा श्रद्धालुओं का मन




भारत सागर न्यूज/देवास। गुजराती रामी माली समाज महिला मंडल, देवास के तत्वावधान में मालीपुरा स्थित गुजराती रामी माली समाज धर्मशाला के ज्योतिबा फुले चौराहा पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के पांचवें दिवस श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया गया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिमय वातावरण में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। कथावाचक परम पूज्य स्वामी अनंतरामजी शास्त्री महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं भक्तों को प्रेम, वात्सल्य और भक्ति का संदेश देती हैं। 




भगवान की प्रत्येक लीला में जीवन के लिए गहरा आध्यात्मिक संदेश छिपा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता आती है तथा उसे ईश्वर के प्रति प्रेम और समर्पण की प्रेरणा मिलती है। कथा के दौरान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया। 




श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन 20 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। आयोजकों ने शहरवासियों एवं समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा