माता का एक ऐसा परम भक्त जो लौटते हुए पहुंचेगा माता के द्वार दो दिन में की करीब बीस किलोमीटर की यात्रा
भारत सागर न्यूज /नागदा/संजय शर्मा।भारत एक आध्यात्मिक देश है इस देश में ईश्वर के प्रति आस्था रखने वाले भक्तों की कमी नहीं है जी हम बात कर रहे हैं माता की प्रति आस्था रखने वाले भक्त कमल दास बैरागी की जो खाचरोद तहसील के विकमपुर का रहने वाला है और महज 30 वर्ष की उम्र में माता की भक्ति में इतना रम गया की माता माता का नाम लेकर माँ चामुंडा के मंदिर पहुंचेगा दो दिन की यात्रा पूरी करने के दौरान वह लौट लगाते लगाते नागदा पहुंचा।
जहां लोगों द्वारा माता के अनन्य भक्त का नगर में भक्तों द्वारा स्वागत किया गया स्वागत के पश्चात माता के ये भक्त माता के जयकारों के साथ आगे निकल गया और तत्पश्चात करीब 20 किलोमीटर की यात्रा के बाद माता के मंदिर में दशर्न करेगा माता की ये भक्ति देख लोग आश्चर्य चकित है ।
जब हमारे संवाददाता संजय शर्मा ने इस माता के भक्त से बात की तब उसने बताया माता ने ही मुझे प्रेरणा दी और फिर में निकल गया जब हमने पूछा की अभी तो सावन चल रहा है और और लोग भोलेनाथ की भक्ति कर रहे है और आप माता की भक्ति करने निकले तो उनका कहना था की भक्ति का कोई समय थोड़ी ना होता है भक्ति तो दिल से की जाती हैं



Comments
Post a Comment